Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दो सडका नाहन में चलाया सफाई अभियान ताकि सिरमौर व नाहन आने वालों को सुंदर व सुखद प्रथम दृश्य प्रस्तुत हो 
    हिमाचल प्रदेश

    दो सडका नाहन में चलाया सफाई अभियान ताकि सिरमौर व नाहन आने वालों को सुंदर व सुखद प्रथम दृश्य प्रस्तुत हो 

    By Himachal VartaAugust 14, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता) । हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के जिला पर्यटन विकास कार्यालय नाहन द्वारा जिला प्रशासन, नेहरू युवा केन्द्र, सिरमौर होटल एसोसिएशन, नगर परिषद नाहन के सहयोग से स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021 के अंतर्गत दो सडका नाहन में सफाई एवं स्वच्छता का कार्य किया।
    इस अभियान में नेहरू युवा केन्द्र नाहन के स्वयंसेवी, नाहन एवं काला अम्ब के होटल तथा रेस्टोरेंट व्यवसायी तथा जिला पर्यटन विकास कार्यालय के कर्मचारियों ने श्रमदान किया। इस दौरान पार्षद संध्या अग्रवाल, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा, सिरमौर होटल एसोसिएशन से धिराज चौहान, मनीष अग्रवाल, राजकुमार, अश्वनी सैनी, दिनेश शर्मा आदि ने भाग लिया।
    सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि दो सडका नाहन शहर का मुख्य द्वार है और इस स्थान से समस्त जिला एवं आस-पास के प्रदेशों के लिए पर्यटक एवं जन साधारण अपनी यात्रा करता है। अतः इस स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इससे नाहन एवं सिरमौर में आने वाले आगंतुकों को एक सुंदर व सुखद प्रथम दृश्य प्रस्तुत हो सके। साथ ही हर एक आगंतुक को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाए। आने वाले समय में भी सब के सहयोग से यह स्वछता अभियान जारी रखा जाएगा और अधिक से अधिक हितकारकों को इससे जोड़ने का प्रयत्न किया जाएगा जिससे सिरमौर एवं नाहन शहर स्वछता में अनुकरणीय एव अग्रिम रहे। स्वच्छ सिरमौर, सुंदर सिरमौर हर नागरिक के जीवन का भाव बने।
    उन्होंने इस अवसर पर जिला प्रशासन, नेहरू युवा केन्द्र, सिरमौर होटल एसोसिएशन, नगर परिषद नाहन एवं समस्त स्वयंसेवीयों का इस कार्य में जुड़ने के लिए आभार व्यक्त किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.