नाहन (हिमाचलवार्ता)। महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र सिरमौर ज्ञान सिंह चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि काला अम्ब क्षेत्र की विभिन्न सड़कों, गलियों तथा नालियों को पक्का करने के लिए उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने नाहन प्रवास के दौरान 8 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की, जिससे कालाअंब-त्रिलोकपुर रोड सुदृढ करने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये तथा अन्य सड़कों तथा गलियों के निर्माण पर लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगेें।
उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य उद्योग विभाग के माध्यम से स्वीकृत होंगे, जिन्हें लोक निर्माण विभाग तथा हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के द्वारा निष्पादित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यों के प्राकलन तैयार करवा लिए गए हैं, जिन्हें स्वीकृति हेतु शीघ्र ही उद्योग निदेशालय को भेजा जायेगा।
उन्होंने बताया कि काला अम्ब क्षेत्र में पिछले 3 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए उद्योग विभाग के माध्यम से लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके है।
Breakng
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
- ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
- सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
Thursday, October 8