Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शहर के वार्ड नम्बर दो में सीवरेज नालियां ब्लॉक, खुले में बह रहा सीवरेज का पानी, वार्ड सदस्य गहरी नींद में!
    हिमाचल प्रदेश

    शहर के वार्ड नम्बर दो में सीवरेज नालियां ब्लॉक, खुले में बह रहा सीवरेज का पानी, वार्ड सदस्य गहरी नींद में!

    By Himachal VartaAugust 16, 2021
    Facebook WhatsApp

    स्थानीय लोगों का आरोप शिकायत करने के बाद भी नहीं होता समाधान

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद क्षेत्र नाहन के सबसे अधिक आबादी वाले वार्ड नम्बर 2 में इन दिनों स्थानीय लोग सीवरेज नालियों के ब्लॉक होने के चलते बहुत परेशान है। बार बार नगर परिषद समेत पार्षद को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद भी कोई समाधान न होने के चलते अब स्थानीय लोगों में भारी रोष पनपा है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड नम्बर दो में सीवरेज नालियां ब्लॉक है। सड़कों व संपर्क मार्गों पर सीवरेज खुले में बह रही है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार समस्या से नगर परिषद समेत स्थानीय पार्षद को अवगत करवाए जाने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।

    चर्च गली के लोगों का जीवन नर्क हो गया है। सीवरेज खुले में बहने से गली से निकलना व मार्ग पर चलना मुश्किल हुआ है। यहां एक नाला बना है। लेकिन साफ सफाई व रखरखाव के अभाव के चलते अब वह ब्लॉक हुआ है। जिस कारण यहां गलियों में अब सीवरेज का गंदा पानी बहता है।

    गलियों में फैली गंदगी में छोटे बच्चें फिसल कर चोटील भी हो रहे है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हिमाचल अभियान का भी असर यहां देखने को नहीं मिल रहा है नगर परिषद समेत जनप्रतिनिधि वाह वाही लूटने में लगे हैं लेकिन जमीनी स्तर की हकीकत आज भी बदतर है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द यहां लोगों द्वारा खुले में छोड़ी गई सीवरेज पाइपों की समस्या का समाधान किया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.