नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल के सिरमौर में 6 अगस्त को शिलाई क्षेत्र में एक बड़ा बस हादसा होने से टल गया। इस हादसे को टालने में सबसे बड़ी भूमिका बस चालक की रही।
बस चालक सतपाल ने अपनी जान जोखिम में डालकर तकरीबन 25 सवारियों को मौत के मुंह में जाने से रोक लिया। चालक के साहस और सूझबूझ की प्रशंसा हिमाचल प्रदेश में हर कोई कर रहा है।
जिसके चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चालक सतपाल सिंह को सम्मानित किया। चालक सतपाल को राज्य स्तरीय सम्मान मिलने से ना केवल सिरमौर बल्कि शिलाई क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।