नाहन (हिमाचलवार्ता)। एचआरटीसी पीस मिल कर्मचारी मंच ने आज अपनी मांगों के समर्थन में टूल डाउन प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग है कि पीस मिल कर्मियों के लिए बनाई गई पॉलिसी के तहत उन्हें अनुबंध पर लिया जाए अन्यथा वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगें।
पीस मिल कर्मचारी मंच एचआरटीसी के प्रधान जगदीश चंद ने कहा कि सरकार द्वारा 5 से 6 वर्ष कार्य करने पर पॉलसी के तहत अनुबंध पर लिया जाता हैं । लेकिन 2017 से ऐसा नहीं हो रहा है जिसके विरोध में लगातार पीस मिल कर्मचारी अपनी मांग उठा रहे हैं लेकिन सरकार के उदासीन रवैया के चलते अब कर्मचारियों ने टूल डाउन प्रदर्शन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि टूल डाउन प्रदर्शन के चलते एचआरटीसी की बसों का कार्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार की पॉलिसी के तहत आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त कर कार्य करने वाले कर्मचारियों को 5 से 6 वर्ष कार्य करने अनुबंध पर लिया जाता था लेकिन अब 2017 के बाद ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द 5 से 6 वर्ष की सेवाएं दे चुके पीस मिल वर्करों को अनुबंध पर लिया जाए।
