इस कार्यक्रम में बूथ पालको बूथ अध्यक्षों बीएलए , मंडल व जिला कार्यकारिणी के सदस्य सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सिरमौर के प्रभारी पवन गुप्ता , जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता , मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन बलदेव सिंह भंडारी , विधायक रीना कश्यप ने अपने अपने विषय पर वक्तव्य दिये।
सभी वक्ताओं ने देश व प्रदेश सरकार चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों पर विस्तार से जानकारी दी और पार्टी कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को आम जन मानस तक पहुंचाने की बात कही। इसके साथ साथ सभी वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिये और अभी से चुनाव के लिए तैयारियां करने की बात कही।
इस कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार , अपना बूथ सबसे मजबूत , चुनाव प्रबंधन, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मेलन व रैलियो के आयोजन बारे कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने का भी प्रयास किया। इस मौका पर जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर , जिला महासचिव बलदेव कश्यप , मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नैहरु , सुरेश ठाकुर , राजपाल ठाकुर , बीडीसी चेयरमैन सरोज शर्मा , ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा , युवा मोर्चा अध्यक्ष सुखदर्शन ठाकुर , नगर पंचायत अध्यक्ष रुबी , उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर व मनोनीत पार्षद विनोद दानी ,राजेंद्र सूद ,सौरभ साहनी आदि उपस्थित रहे।
