जिसमें डेयरी उत्पाद, फल, सब्जियां, पैकेट बन्द भोजन व जूस निर्माण शामिल होगें। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने नेहरू युवा केन्द्र की वित वर्ष 2021-22 के कोर कार्यक्रम की वार्षिक कार्य योजना बैठक की अध्यक्षता करते हुए दीं।
उपायुक्त ने कहा कि आत्म निर्भर भारत योजना के अंतर्गत जिला के दूर दराज की पंचायतों में युवाओं का उन्मुखीकरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें जिसके प्रथम चरण में नाहन कीे मातर भेडों, पांवटा की जामना, शिलाई की जकान्डो, पच्छाद के टिकरी डसाकना, संगडाह की ब्योंग टटवां पंचायतो को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के नेहरू युवक मण्डलों के सदस्यों को सक्रिय रखने के लिए उन्हें जल जागरण अभियान (केच द रेन), ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 जागरुकता अभियान, फिट इण्डिया कार्यक्रम व स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों सेें जोडा जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी तोमर, सहायक आयुक्त प्रियका चन्द्रा, एसडीएम पच्छाद शंशाक गुप्ता, पीओ डीआरडीए कल्याणी गुप्ता सहित नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य उपस्थित रहेे।
