नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के देवठी मझगाँव जिला परिषद वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले निहाल रापटा व उनके समर्थक सुरेश वर्मा की भाजपा मे सदस्यता को बहाल कर दिया गया। यह जानकारी जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने राजगढ़ में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
उल्लेखनीय है कि निहाल रापटा ने जिला परिषद चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था और उनके इस निर्णय के बाद एक प्रेस ब्यान के माध्यम से यहा पार्टी द्वारा उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिला परिषद के चुनाव में पार्टी के दो उम्मीदवार मैदान में उतर गये थे और पार्टी के पदाधिकारी द्वारा निहाल रापटा और सुरेश वर्मा का निष्कासन कर दिया गया था। लेकिन पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए आज पार्टी ने निष्कासन को रद्द कर उनकी पूर्ण सम्मान सहित घर वापसी कर दी है।
उन्होंने कहा कि इन दोनों ने पहले भी पार्टी के लिए कार्य किया है और रासू मंदिर व पझौता क्षेत्र से पार्टी को हमेशा लीड मिली है | क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओ ने आगे भी पार्टी और विधायक रीना कश्यप के लिए कार्य करने का वादा किया है |
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ताओ ने विधायक रीना कश्यप , सांसद सुरेश कश्यप व् प्रदेश विपणन बोर्ड के समक्ष अपनी कुछ प्राथमिकताएं बताई है जिन्हें मुख्यमंत्री से मिलकर पूरा किया जायेगा ।