Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»समाज के हर वर्ग के लिए चलाई जा रही है अनेक कल्याणकारी योजनाएं : विनय गुप्ता
    हिमाचल प्रदेश

    समाज के हर वर्ग के लिए चलाई जा रही है अनेक कल्याणकारी योजनाएं : विनय गुप्ता

    By Himachal VartaAugust 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी आम जन मानस व कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जबकि देश की अन्य पार्टियां परिवारवाद से उपजी हुई है। आज देश में मोदी तथा प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है और देश व प्रदेश का समग्र एवं सर्वांगीण विकास हो रहा है।

    सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति के घर तक हर योजना का लाभ पहुँचाने का प्रयास किया है। यह बात जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने राजगढ़ में पत्रकार वार्ता मे कही। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा पहले से मजबूत हुई है और देश विकास के मामले में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

    केंद्र सरकार द्वारा किसानो के खाते में पैसा डालने , उज्वल्ला योजना के माध्यम से गृहणियो को गैस का कनेक्शन देने तथा स्वास्थ्य लाभ के लिए 5 लाख का बीमा देने जैसी योजनाओं को आरम्भ कर करोड़ो लोगो को लाभान्वित किया गया है।

    प्रधानमन्त्री मोदी ने कोरोना काल में देश के 80 करोड़ लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था की है और कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए किस तरह कार्य किया गया यह सर्वविदित है। इसी तरह प्रदेश में जयराम सरकार ने गृहणी सुविधा योजना , बजुर्गो को पेंशन तथा युवाओं को स्वालम्बन योजना से रोजगार देकर लाभान्वित किया है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र व् प्रदेश सरकार दोनों ने गरीब के घर तक दस्तक देने का प्रयास किया है और 2022 विधानसभा चुनाव में नीतियों व नेता के नेतृत्व के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर उन्हें भी दुःख है लेकिन उनके निधन के बाद कांग्रेस में खालीपन सा पैदा हो गया है और कांग्रेस एक बिखरा हुआ कुनबा बन कर रह गयी है।

    आज कांग्रेस के 10 नेता अपने आप को मुख्यमंत्री की दोड़ में शामिल कर रहे है। प्रदेश की जनता समझदार है और जनता के आशीर्वाद से न केवल मंडी लोकसभा व तीनो विधानसभा उपचुनावों के साथ साथ 2022 विधानसभा चुनावो में भी भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सता मे वापसि करेगी ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.