Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»18 प्लस के सभी नागरिक वैक्सीनेशन करें सुनिश्चित!
    स्वास्थ्य

    18 प्लस के सभी नागरिक वैक्सीनेशन करें सुनिश्चित!

    By Himachal VartaAugust 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ विकास खण्ड की सभी 33 पंचायतों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने के उद्देश्य से पंचायत व पंचायतों के नज़दीक टीकाकरण केन्द्र स्थापित कर वैक्सीन लगाई जा रही है। ताकि कोई भी नागरिक टीकाकरण से वंचित न रहे।

    यह जानकारी एसडीएम राजगढ़़ सुरेंद्र मोहन ने शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के संबंध में कोविड टास्क फोर्स कमेटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्ष्ता करते हुए दी।

    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि 19, 21, 23 व 24 अगस्त, 2021 को आयोजित किए जाने वाले टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक टीमें बनाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण केन्द्र स्थापित कर शतप्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

    उन्होंने बताया कि टीकारकरण केन्द्रों पर जा कर वैक्सीनेशन के लिए किए गए प्रबंधों की जांच व निगरानी भी की जा रही है ताकि लोगों को वैक्सीनेशन के लिए असुविधा का सामना न करना पडे़।

    पंचायत के प्रधानों व जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर यह भी सुनिश्चित की जा रही है कि सभी ग्रामवासियों के अलावा बाहर से आए प्रवासी मजदूर जिन्हांेने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है वे टीकाकरण केन्द्रों पर जाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं।

    एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को पाॅजिटिव मामला आने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा वर्कर तथा पटवारियों द्वारा तुरन्त मरीज के प्राईमरी और सेंकडरी काॅन्टैक्ट में आए लोगों का शीघ्र पता करने के निर्देश भी दिए।

    उन्होंने पुलिस विभाग को लाउड स्पीकर के माध्यम से मास्क पहनने व सामाजिक दूरी बनाए रखने बारे लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। बैठक में तहसीलदार राजगढ़ कपिल तोमर, एएसआई वेद प्रकाश शर्मा, खण्ड समन्वयक एम.के. कौशल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजेश भारद्धाज व एमएचएस नरेंद्र मैहता थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.