नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना की बढ़ती लहर को देखते हुए सरकार के आदेशों के बाद हिमाचल व उत्तराखंड बॉर्डर पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। गौर हो कि कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर हिमाचल सरकार ने नई बंदिशें शुरू कर दी है , जिसके तहत हिमाचल प्रदेश में एंट्री लेने के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के साथ, वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र अनिवार्य हो गया है।
हालांकि 72 घंटों के भीतर वापस आने के लिए कोविड रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। लेकिन यदि बस में सवार हो तो कोविड रिपोर्ट अनिवार्य होने के साथ आपको पंजीकरण भी करवाना होगा।
हरियाणा व उत्तराखंड सीमा पर आज पांवटा साहब के डीएसपी वीर बहादुर व एसडीएम विवेक महाजन निरीक्षण करने पहुंचे कि मौके पर आखिर क्या व्यवस्था है जहां उन्होंने स्वयं बसों में जाकर निरीक्षण किया।
