नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा पुलिस ने 450 किलो चूरा पोस्त सप्लाई का मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। इस मामले का मुख्य आरोपी प्रवीण कुमार पीछे छः महीनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था और लगातार जगह बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था।पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में चूरा पोस्त कहाँ से लेकर आया था और किसे बेचा जा रहा था।