नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं शुक्रवार देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत जबकि दो अन्य घायल हुए है। पुलिस ने शव का पोस्टमाटम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी अनुसार पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लानाबाका के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में कुल तीन लोग सवार थे। जिसमें से रणधीर सिंह निवासी निचली आंजी, पीओ बागथन, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर की मौत हो गई है।
जबकि तीसरे व्यक्ति केश्वा नंद निवासी तकाहां को मामूली चोटें आई है। दुर्घटना के बाद घायलों को 108 एंबूलेंस की मदद से सराहां अस्पताल पहुंचाया गया। मगर रणधीर सिंह ने दम तोड़ दिया। पत्रकारों से बात करते हुए डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने बताया कि सडक़ दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत तथा दो व्यक्ति घायल हुए है।