नाहन (हिमाचलवार्ता)। आखिरकार 23 दिनों के बाद आज राष्ट्रीय राजमार्ग 707 यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। इस मार्ग को बहाल करने के लिए विभाग द्वारा सात पोकलेन मशीन दिन रात लगाई गई थी। 30 जुलाई को सुबह करीब 8:00 बजे बड़वास के समीप नेशनल हाईवे का 150 मीटर से अधिक का हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया था।
वहां पर हाईवे का नामोनिशान डेढ़ सौ मीटर तक मिट गया था। जिसके बाद से शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रों से चौपाल, नेरवा, गुम्मा व हाटकोटी से आने वाले सेब के ट्रकों को भी भारी परेशानियों का सामना करने के चलते वैकल्पिक मार्गों से दिल्ली पहुंचना पड़ रहा था। डेढ़ सौ मीटर नेशनल हाईवे तबाह होने से पावटा से शिलाई के लिए 30 से 35 किलोमीटर का अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग जिला प्रशासन द्वारा तय किया गया था। मगर कुछ निजी बसें बड़वास के दोनों तरफ से सवारियों की अदला-बदली कर बसों को चला रहे थे, जिसमें करीब 1 किलोमीटर लोगों को पैदल आना जाना पड़ रहा था।
शनिवार को सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा छोटे वाहनों व आपातकालीन सेवाओं तथा बसों के लिए मार्ग बहाल किए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार को रक्षाबंधन के चलते मार्ग बहाल करने में जिला प्रशासन ने काफी प्रयास किए थे, ताकि लोगों को जल्द से जल्द नेशनल हाईवे आवागमन की सुविधा मिल सके।
उधर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिशाषी अभियंता विवेक पंचाल ने बताया कि शनिवार को पावटा साहिब शिलाई हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग को छोटे वाहनों तथा आपातकालीन वाहनों के लिए बाहल कर दिया गया है।
जल्द ही बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग को खोल दिया जाएगा। इस मार्ग को बहाल करने के लिए विभाग ने 7 पोकलेन मशीनें लगाई थी, जिन्होंने दिन रात कार्य करते हुए रोड बहाल किया है। बताते है की सुबह छह बजे से रात सात बजे तक ही वाहनों की आवाजाही रहेगी।
Breakng
- शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
- निविदाएं आमंत्रित
- 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
- बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
- उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
- ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
Sunday, July 5
