Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने “मोहरा ” पुस्तक का किया विमोचन, संगड़ाह आने का न्यौता किया स्वीकार
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने “मोहरा ” पुस्तक का किया विमोचन, संगड़ाह आने का न्यौता किया स्वीकार

    By Himachal VartaAugust 23, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पंचायत समिति अध्यक्ष संगड़ाह मेलाराम शर्मा ने आवास ओकओवर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से क्षेत्र की समस्याओं व इलाके मे निर्माणाधीन परियोजनाओं पर चर्चा की। सूचना एंव जनसंपर्क विभाग के पूर्व उपनिदेशक मेलाराम शर्मा ने हिमाचल की प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एंव लेखिका डॉ देवकन्या की पुस्तक “मोहरा” के विमोचन के बाद मुख्यमंत्री से अपने गृह क्षेत्र के मुद्दों पर बातचीत की।

    पुस्तक में हिमाचली परिवेश में व्याप्त देवदासी प्रथा “हेसण” कहानी स्त्रियों के शोषण के लिए देव समाज के चेहरे को बेनकाब करती है। डॉ देवकन्या के कहानी संग्रह में उनकी 10 कहानियां छपी हैं। प्रकाशन संस्थान दिल्ली द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में डॉ देवकन्या ने हिमाचल प्रदेश में देवरथों में लगाए जाने वाले मुखोटे, जिन्हें मंदिरों में भी पूजा जाता है और हिमाचली लोक भाषा में मोहरा कहा जाता है के बारे में प्रचलित सामाजिक संरचना के ताने-बाने को कहानी का रूप दिया है।

    विमोचन के उपरांत चाय पर चर्चा के दौरान मेलाराम शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ विकास खंड संगड़ाह अथवा रेणुकाजी क्षेत्र की विकास परियोजनाओं पर चर्चा की और उनसे क्षेत्र की तैयार पड़ी अनेक विकास योजनाओं के शीघ्र लोकार्पण का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने न्यौता स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि, वह शीघ्र ही क्षेत्र मे तैयार योजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे और कुछ नई विकास योजनाएं भी स्वीकृत करेंगे। मेलाराम शर्मा ने रेणुका क्षेत्र के प्रति सहानुभूति जताने व क्षेत्र के विकास के प्रति चिंता जताने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
    गौरतलब है कि, उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह मे 33केवी सबस्टेशन, मुख्यमन्त्री लोक भवन व किंकरी देवी पार्क के अलावा नौहराधार जल शक्ति कार्यालय व बोगधार आईटीआई भवन के साथ-साथ क्षेत्र मे करोड़ों की सड़के व पेयजल योजनाएं उदघाट्न व शिलान्यास के लिए तैयार पड़ी है। इसके अलावा संगड़ाह के ज्युडीशियल अथवा सिविल कोर्ट की घोषणा की उम्मीद भी क्षेत्रवासी सीएम के दौरे से लगाए हुए हैं। बतौर पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा की मुख्यमंत्री से यह चौथी भेंट थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.