नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड का मुख्य उद्वेश्य है कि किसान बागबानो अपने उत्पाद बेचने के लिए उनके घरद्वार पर आधुनिक सुविधाओं से लैस सब्जी मंडियो की सुविधा उपलब्ध करना है यह बात मार्किटिग बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिह भंडारी ने यहा पत्रकारो से बात करते हुये कही बलदेव सिह भंडारी ने कहा कि मार्केटिग बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार सँभालने के बाद पुरे प्रदेश के साथ साथ जिला सिरमौर में भी मंडियो के सुधार करने के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की गई है
उन्होंने बताया कि सराहां में 3 करोड़ की लागत से एक बड़ी सब्जी मंडी बनने जा रही है और अब लोगो को अपनी फसले बेचने के लिए अन्य जिलो व प्रदेश से बाहर का रुख नही करना पड़ेगा | रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के नौहराधार , घंडुरी हरिपुरधार व ददाहू में सब्जी मंडी के निर्माण व विस्तार पर मार्केटिंग बोर्ड करोड़ो रूपए खर्च कर रहा है | नौहराधार में सड़क के साथ उपयुक्त जमीन उपलब्ध करवाई गयी है और वहां की सब्जी मंडी के लिए 2 करोड़ रूपए स्वीकृत करवाए गये है |
इसी निर्वाचन क्षेत्र के घंडुरी क्षेत्र में लहसुन का उत्पादन काफी मात्रा में होता है | लहसुन के उत्पादको को एक अच्छी सब्जी मंडी घर द्वार पर ही मिल सके इसलिए घंडुरी में सब्जी मंडी के निर्माण के लिए 3 करोड़ स्वीकृत किये गये है और वहां कार्य प्रगती पर है |
यही नही हरिपुरधार में भी 50 लाख की लागत से एक छोटी सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा इसी कड़ी में ददाहू सब्जी मंडी के जीर्णोधार पर 2 करोड़ रूपए खर्च किये जायेंगे और वहां 20 नई दुकाने बनाई जायेगी |
भंडारी ने बताया कि पांवटा साहिब में विश्व बैक के माध्यम से 5 करोड़ की लागत से मंडी का विस्तार किया जायेगा जबकि राजगढ़ में भी 20 नई दुकाने बनाने के साथ साथ खैरी में छोटी सब्जी मंडी के निर्माण पर सवा करोड़ रूपए व्यय किये जायेंगे | इनके साथ साथ जमीन उपलब्ध होने पर नेरी पुल के आसपास भी एक सब्जी मंडी बनाई जायेगी ।
