Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राजगढ़ शहर में कूड़े के ढेर कर रहे हैं आगतुकों का स्वागत, शहर में लगे है कूड़े के ढेर
    हिमाचल प्रदेश

    राजगढ़ शहर में कूड़े के ढेर कर रहे हैं आगतुकों का स्वागत, शहर में लगे है कूड़े के ढेर

    By Himachal VartaAugust 23, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। स्वच्छ हिमाचल को समाप्त हुये अभी कुछ ही समय हुआ है मगर राजगढ शहर मे इस अभियान का कोई विशेष असर देखने को नही मिला है और यहा आज हर तरफ कुडे के ढेर नजर आ रहे है इसका मुख्य कारण है अपनी डंपिग साईट ना होना है अपनी डम्पिंग साईट न होने के कारण नगर पंचायत राजगढ़ में सफाई व्यवस्था फिर से चरमराने लगी है और पिछले दो दिन से राजगढ़ के हर कोने में गन्दगी के ढेर लग गये है।

    लोगो के विरोध के बाद राजगढ़ के साथ लगती कोठिया जाजर पंचायत के छमरोगा में निर्माणाधीन डम्पिंग साईट का कार्य ठंडे बस्ते में डल चुका है और वैकल्पिक डम्पिंग साईट के मालिक द्वारा कुडे फेंकने पर रोक लगाने के बाद पिछले दो दिन से नगर पंचायत से कूड़ा हटाया नही जा रहा है और गन्दगी के ढेर लोगो का स्वागत कर रहे है ।

    यही नही दो दिन से कूड़े की डोर टू डोर कलेक्शन भी नही की गयी और घरो में भी डस्ट बीन भरने के कारण लोगो को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । अभी हाल ही में पुरे प्रदेश के साथ राजगढ़ में भी स्वच्छता सप्ताह के तहत विशेष अभियान चलाये गये । लेकिन एक सप्ताह बाद राजगढ़ में स्वच्छता अभियान की धज्जियाँ उडती देखी जा सकती है ।

    गौर रहे कि नगर पंचायत में जमीन की उपलब्धता के अभाव में आज तक अपनी डम्पिंग साईट नहीं बन सकी है और पिछले 15 वर्ष में कूड़े के निपटान के लिए लाखो रूपए खर्च किये जा चुके है । नगर पंचायत द्वारा जिस पंचायत में भी जगह का चयन किया जाता है , लोगो के विरोध के बाद कार्य रूक जाता है ।

    वर्तमान में नगर पंचायत , पंचायतो , पंचायत समिती व जिलापरिषद हर जगह भाजपा का कब्जा है ।सरकार में विधायक व सांसद भी भाजपा के ही है ।लेकिन जन प्रतिनिधि समस्या का निवारण करवाने में विफल रहे है । किसी भी पंचायत को नगर पंचायत के कूड़े के लिए डम्पिंग साईट मंजूर नही है और नगर पंचायत में डम्पिंग साईट बनाना सम्भव नही है । छमरोगा में हर विभाग की अनापत्ति के बाद कार्य आरम्भ किया गया लेकिन कार्य बंद होने पर जन प्रतिनिधी क्यों रुची नही दिखा रहे यह बात लोगो के समझ से परे है ।

    सचिव नगर पंचायत अजय गर्ग ने इस विषय में कहा कि जिस व्यक्ति की जमीन में वैकल्पिक डम्पिंग साईट बनाई गयी है उसने वहां ताला लगा दिया है और बारिश की वजह से गाड़ी भी वहां फस गयी है ।समस्या का निवारण करने का प्रयास किया जा रहा है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.