नाहन (हिमाचलवार्ता)। – सनातन धर्म मंदिर कमेटी राजगढ़ द्वारा आयोजित किया जाने वाला 11वां श्री मद भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ आज से आरंभ हो गया इस भक्ति ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज क्लश यात्रा के साथ हुआ।
यह कलश यात्रा सनातन धर्म मंदिर परिसर से सबसे पहले क्षेत्र के प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज के मंदिर गयी और शिरगुल महाराज का आर्शीवाद लिया व उसके बाद कलश यात्रा सब्जी मंडी ,नया बस स्टैंड , पुराना बस स्टैंड होते हुए शहर की परिक्रमा करते हुए वापस सनातन धर्म मंदिर पहुंची।
आठ दिनों तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ मे 30 अगस्त तक प्रतिदिन पूर्वांग पूजन ,मूल पाठ , कथा प्रवचन व भंडारे का आयोजन होगा तथा 31 अगस्त को हवन यज्ञ एवं भंडारे के साथ यह ज्ञान यज्ञ विश्राम लेगा इस ज्ञान यज्ञ मे श्री मद भागवत कथा का प्रवचन आचार्य तरुण द्वारा किया ।
