Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दशमेश रोटी बैंक ने जरूरतमंदों को घर द्वार पर पहुंचाया राशन
    हिमाचल प्रदेश

    दशमेश रोटी बैंक ने जरूरतमंदों को घर द्वार पर पहुंचाया राशन

    By Himachal VartaAugust 26, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री गुरू गोबिंद सिंह महाराज जी की कृपा से दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित किया गया दशमेश रोटी बैंक निरंतर समाज सेवा में अग्रसर है। आज दशमेश रोटी बैंक जिला मुख्यालय के साथ लगते करीब आधा दर्जन गांव के 50 जरूरतमंद परिवारों के घर तक पहुंचा। जिन्हें घर द्वार पर ही महिनें भर का राशन मुहैया करवाया गया।

    दशमेश सेवा सोसायटी के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि आज गांव जोगिबन, सतीवाला, रूखड़ी, पालियों, बर्मा पापड़ी, डाकरा समेत आसपास के क्षेत्र केगरीब व जरूरतमंद लोगों को महीनें भर का राशन वितरित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रत्येक परिवार को 20 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो दालें, रिफाईंड, तेल, नमक, चिन्नी समेत अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया गया है।

    इन लोगों में विधवा महिलाएं, गंभीर बिमारियों से ग्रस्त रोगियों समेत 5 से 6 बच्चों का आकेल पालन पोषण करने वालेऐसे जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया है जो दो समय का भोजन जुटाने के लिए कड़ी मश्कत कर रहे है।

    उन्होंने बताया कि दशमेश रोटी बैंक पिछले करीब 3 सालों से लगातार प्रत्येक माह जरूरतमंद परिवारों तक महीने भर का राशन पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

    इस दौरान बहुत से लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दवाईयां आदि की मद्द की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज सभी लोगों को चाहिए कि वह अपने आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे जरूरतमंद लोगों का मदद करें। खाना व भोजन को व्यर्थ न करें। आज भी बहुत से ऐसे लोग है जो भुखे पेट सोने को मजबूर है।

    इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि वह एक दूसरे की मदद करते हुए ऐसे लोगों तक भी पहुंचे जो दो समय का भोजन जुटाने में असमर्थ है। इस अवसर पर सोसायटी के उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, मीडिया प्रभारी सतिंद्र कौर, गुनीत कौर, दीप, अरविंद्र सिंह, रणधीर सिंह, सुभाष व दलीप सिंह आदि उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.