नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में आईपीएच विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। इशारा इस ओर भी है कि राजनीतिक दवाब बनने के कारण विभाग भी कार्यवाही करने में असमर्थ है। यदि ऐसे ही नेताओं कि चलती रही तो उस जनता क्या जिसने इन नेताओं को इस लायक बनाया है।
जल शक्ति विभाग को शिकायत करने के बाद पांवटा तारूवाला वार्ड चार में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।
स्थानीय उक्त निवासी का कहना है कि विभाग ने अवैध निर्माण करने वाले को नोटिस तो जारी कर दिया परंतु उसके बावजूद आईपीएच विभाग की जगह पर मकान का अवैध निर्माण जारी है।
तारूवाला शिव मंदिर के समीप आईपीएच विभाग की जमीन पर एक व्यक्ति अवैध निर्माण कर रहा रजत शर्मा नाम के व्यक्ति को पहले पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कार्य करने से रोका गया तथा व्यक्ति ने अवैध निर्माण बंद कर दिया परंतु आईपीएच विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण अभी भी जारी है।
जल शक्ति विभाग के एक्सईएन का कहना है कि इस विषय में पुलिस एसडीएम व तहसीलदार को भी पत्र लिखा गया है यदि कोई अवैध निर्माण कर रहा है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं विभाग से थक हार कर उक्त व्यक्ति ने मीडिया से गुहार लगाई है कि अवैध निर्माण को रोका जाए।
