Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राष्ट्र निर्माण व समाज के उत्थान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका – सोनाक्षी तोमर
    हिमाचल प्रदेश

    राष्ट्र निर्माण व समाज के उत्थान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका – सोनाक्षी तोमर

    By Himachal VartaAugust 28, 2021
    Facebook WhatsApp

    अतिरिक्त उपायुक्त ने नाहन में फिट इंडिया फ्रीडम रन को दिखाई हरी झण्डी

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्र निर्माण व समाज के उत्थान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा युवाओं को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहनें की आवश्यकता है।
    यह बात अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह ने एस.एफ.डीए हॉल नाहन में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यकम के तहत रन-फॉर इंडिया के दौरान उपास्थित युवाओं को सम्बोधिंत करते हुए कहीं। उन्होनें बताया कि युवाओं के लिए नेहरू युवा केन्द्र का हिस्सा बनना गर्व का विषय है और युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र के लक्ष्यों को अपने दिल और दिमांग में बिठाकर उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लगातार कार्य करना चाहिए तथा समाज में महिलाओं, बच्चों, बुजर्गो, दिव्यांगों तथा दूर-दराज क्षेत्रों के पिछडे लागों की सहायता के लिए कार्य करना चाहिए।
    उन्होनें कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के स्वंयसेवियों को सरकार द्वारा किये जा रहे उत्थान कार्यो को लोगों तक पहुॅचाने तथा उनकी सहयता करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चहिएं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को जिला प्रशासन द्वारा जिला में चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेना चहिए तथा गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने में सहयोग करने की अपील की। उन्होनें युवाओं से स्वयं भी फिट रहने तथा समाज को भी फिट रहने के लिए जागरूक करने का आहवान किया। उन्होनें कहा कि युवा खेलों व योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें।
    इस अवसर पर उन्होंने युवाओें को फिट रहनें की प्रतिज्ञा दिलाई तथा फिट इंडिया फ्रीडम रन को हरी झण्डी दिखाकर नाहन शहर के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया ताकि अन्य लोगों को भी फिटनेस के बारे में जागरूक किया जा सके।
    इससे पूर्व जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा ने बताया कि जिला सिरमौर मेे आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत 75 गांवों के 75 युवा मण्डल साथ मिलकर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया व प्रत्येक कार्यक्रम में 75 युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया गया और उन्हें खेलो के प्रति प्रोत्साहित किया ।
    इस अवसर पर कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए पराड के अर्जुन अत्री तथा कोरोना के समय में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए शिलाई के विरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया।
    इस अवसर पर यूएनडीपी युवा समन्वय रमना कुमारी सहित अन्य अधिकारी व नेहरू युवा केन्द्र के स्वंयसेवी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.