Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दस साल से अधूरी है इमारत , बीडीसी अध्यक्ष ने किया भवन का निरीक्षण
    हिमाचल प्रदेश

    दस साल से अधूरी है इमारत , बीडीसी अध्यक्ष ने किया भवन का निरीक्षण

    By Himachal VartaAugust 29, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में निर्माणाधीन अस्पताल भवन का शनिवार को पंचायत समिति संगड़ाह मेलाराम शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।‌ 13, अक्टूबर, 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल द्वारा इस भवन का शिलान्यास किया गया था, मगर उसके बाद प्रदेश में दो बार सत्ता परिवर्तन होने के बावजूद यह भवन तैयार नहीं हो सका।

    लंबित भवन की एक बाहरी दीवार के कुछ हिस्से में जहां टाइल्स गिर गई है, वहीं प्रांगण का एक हिस्सा भी धंस गया है। विडंबना यह है कि भवन बनने से पहले ही उसकी मरम्मत की जरूरत आन पड़ी है।

    बीडीसी अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग इस भवन के लिए 2 करोड़ का और बजट की मांग कर रहा है तथा वह इस बारे स्वास्थ्य निदेशक से बात कर चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से करोड़ों की लागत से बने 33 केवी सबस्टेशन व किंकरी देवी पार्क संगड़ाह, उठाऊ पेयजल योजना पालर, आईटीआई भवन बोगधार व जल शक्ति भवन नौहराधार के अलावा उक्त भवन का उद्घाटन के लिए भी आग्रह कर चुके है, मगर यह बिल्डिंग फिलहाल उद्घाटन के लिए तैयार नही है।

    लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह रतन शर्मा ने कहा कि, उक्त भवन का करीब 20 काम पूरा हो चुका है तथा इसके लिए दो करोड़ का रिवाइज्ड बजट स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया जाना शेष है। उन्होंने कहा कि, बजट मिलने पर दो माह में भवन तैयार हो जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.