Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डा. बिंदल ने कौलावाला भूड़ को दिया 6 करोड़ की सिंचाई योजना का कृष्ण जन्माष्टमी पर तोहफा
    हिमाचल प्रदेश

    डा. बिंदल ने कौलावाला भूड़ को दिया 6 करोड़ की सिंचाई योजना का कृष्ण जन्माष्टमी पर तोहफा

    By Himachal VartaAugust 30, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के कौलावाला भूड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का बड़ा उपहार मिला है। उन्होंने कहा कि कौलावाला भू़ड़ के लिए 6 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना को मंजूरी मिली है। इस योजना को सिरे चढ़वाने के लिए डा. बिन्दल पिछले काफी समय से निरंतर प्रयास कर रहे थे। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।
    डा. राजीव बिन्दल ने यह जानकारी आज नाहन में प्रदान करते हुए कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का कौलावाला भूड़ क्षेत्र वर्तमान भाजपा सरकार में विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर है। यहां पंचायतो, ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं।
    उन्होंने कहा कि आज भगवान श्री कृष्ण जन्ममाष्टमी है और आज के दिन हम भगवान श्री हरी  के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने के संकल्प को पुनः दोहराते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने कर्म यानि कर्तव्य को प्रधानता प्रदान करते हुए मनुष्य को कर्मप्रधान होने की शिक्षा दी है, उसी पथ पर मैं भी आगे बढ़ते हुए जन कल्याण और जनसेवा  को अपना कर्म मानते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा हूं।
    डा. बिन्दल ने कहा कि उनके प्रयासों से 9 करोड़ रुपये नीमवाली का पुल, 4 करोड़ रुपये अंधेरी का पुल, 8 करोड़ रुपये लवासा चैकी से कौलावालाभूड़ पक्की सड़क, खांदा का पुल, ढांगवाला के बोर  से शुद्ध पेयजल, इलाके के लिए आईटीआई और अनेक छोटे बड़े कार्य संपन्न हुए हैं जो कि ऐतिहासिक उपलिब्धयां हैं। उन्होंने कहा कि 6 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना का कौलावालाभूड़ को मिलना हमारे किसानों के लिए किसी वरदान से कम है।  इससे जहां कृषि उत्पाद में बढ़ौतरी होगी वहीं किसानों की आर्थिक दशा मजबूत होने से हमारा किसान खुशहाल होगा।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आम जन के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद की उर्जा प्राप्त कर वह निरंतर, दिन-रात जन सेवा में लगे हैं और आने वाले समय में वह नाहन क्षेत्र को एक माॅडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने का सपना संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र जिसे कभी पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था, जो कि राजनीतिक उपेक्षा का शिकार था, आज इस क्षेत्र की गिनती प्रदेश में अग्रणी विधानसभा क्षेत्र में होने लगी है।
    डा. बिन्दल ने कहा- ‘‘ मैं अपने नाहन क्षेत्र के लोगों से कहना चाहता हूं कि जिस प्रकार उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है, अपना स्नेह दिया, आशीर्वाद दिया, सहयोग दिया, उस से अभिप्रेरित होकर मै, दृढ़ निश्चय और दृढ़ संकल्प के साथ जन सेवा के लिए निरंतर आगे बढ़ता रहूंगा।’’

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.