नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित मैसर्स ब्लू स्टार कंपनी में सिरमौर के 52 युवाओं को रोजगार मिला है यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि गत दिवस उप रोजगार कार्यालय सराहां में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में 115 युवाओं ने भाग लिया जिसमें से 52 युवाओं का चयन ऑपरेटर के रूप में किया गया है। उन्होंने बताया की रोजगार कार्यालय नाहन की ओर से इस माह सिरमौर के 50 अन्य युवाओं को कैरियर काउंसलिंग भी की गई है। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय समय-समय पर जिला के अन्य क्षेत्रों में भी कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करेगा।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 के दौरान रोजगार कार्यालय नाहन की ओर से मैनकाइंड सन फार्मा, पोंटिका, एचके इंडस्ट्री, शीला फॉर्म और पायनियर जैसे कंपनियों के लिए इंटरव्यू करावाए जा चुके हैं।
