नाहन (हिमाचलवार्ता)। पंचायत के विकास कार्यों में बार बार हस्ताक्षेप करने पर राजगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदोल के उप प्रधान विनोेद शर्मा ने अपनी ही पंचायत की प्रधान के पति पर गंभीर आरोप लगाए है । जिस बारे विनोद शर्मा ने अपना विडियो भी वायरल किया है । जिसमें उप प्रधान का कहना है कि चंदोल पंचायत को बने केवल आठ माह ही हुए है और प्रधान पति द्वारा पंचायत के विकास कार्यों में बार बार हस्ताक्षेप किया जा रहा है। जोकि तर्कसंगत नहीं है । बता दें कि पंचायतीराज एक्ट में प्रधान पति को पंचायत के कार्यों में हस्ताक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है । बीते कुछ दिनों पहले प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज निदेशालय द्वारा भी महिला प्रधान के पति द्वारा पंयायत के कार्यों में हस्ताक्षेप न करने बारे निर्देश जारी किए गए थे । विनोद शर्मा ने बताया कि बीते आठ माह के दौरान चंदोल पंचायत में तीन पंचायत सचिव बदले गए हैं जिससे पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हुए हैं । इनका कहना है कि इनके द्वारा खंड विकास अधिकारी राजगढ़ और स्थानीय विधायक रीना कश्यप से भी मिलकर इस गंभीर विषय बारे शिकायत की गई थी परंतु किसी भी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई है । इनका कहना है कि यदि पंचायत प्रधान को ही सभी शक्तियां निहित है तो पंचायत में अन्य सदस्यों का कोई औचित्य नहीं रह जाता है जबकि सभी पदाधिकारी चुनकर आए हैं ।
खंड विकास अधिकारी राजगढ़ अरिंवद गुलेरिया ने बताया कि चंदोल पंचायत के पदाधिकारियों की आपसी अनबन व मतभेद होने पर यह मुददा वायरल हुआ है जिसे सुलझा दिया गया है ।
