Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की रोहड़ू शाखा के परिसर का लोकार्पण किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की रोहड़ू शाखा के परिसर का लोकार्पण किया

    By Himachal VartaSeptember 1, 2021
    Facebook WhatsApp
     (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में अपनी 218 शाखाओं और 23 विस्तार केन्द्रों के माध्यम से 16 लाख उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण व विश्वसनीय बैंक सेवाएं प्रदान कर रहा है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की रोहडू शाखा के नए परिसर का वर्चुअल माध्यम से उदघाटन करते हुए कही।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी बैंक ने प्रदेश में 19 हजार करोड़ रुपये का कारोबार करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि बैंक ने कृषि गतिविधियों में शामिल प्रदेशवासियों को 1448 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया है। कोरोना महामारी के समय में बैंक ने अपनी एमरजेंट क्रेडिट लाइन स्कीम के माध्यम से उपभोक्ताओं को बैंक सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि बैंक की रोहडू शाखा 1050 से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को 28.31 करोड़ रुपये के ऋण प्रदान करने में सफल रही है। मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत इस शाखा ने लाभार्थियों को 1.10 करोड़ रुपये प्रदान किए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक अपने 100 से अधिक एटीएम के माध्यम से उपभोक्ताओं को आधुनिक बैंक सेवाएं प्रदान कर रहा है। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए बैंक उपभोक्ताओं को यूपीआई सक्षम डिजिटल सेवाएं, गुगल पे, फोन पे, आईएमपीएस, पीएफएमएस, आरटीजीएस/एनईएफटी और मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाएं प्रदान कर रहा है।
    हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाटा ने बैंक के नए परिसर का लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बैंक की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।
    बैंक के निदेशक मण्डल के सदस्य शेर सिंह चैहान ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
    हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की अध्यक्ष शशि बाला, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक शरवन मांटा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियांे ने समारोह में भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.