नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शिलाई दौरे के उपरांत पांवटा पुलिस भी मुस्तेद हो गई है। इसी कड़ी में डीएसपी वीर बहादुर ने स्वयं मोर्चा संभाला है। ताकि किसी भी प्रकार का शरारती तत्व कार्यक्रम में दखल न दे सकें।
गोर हो कि हिमाचल के मुख्यमंत्री तीन सितंबर को शिलाई दौरे पर हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जोर शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं,तो वहीं पांवटा पुलिस ने भी कल के कार्यक्रम के लिए कमर कस ली है।
बताते चले कि तीन वर्षों के बाद मुख्यमंत्री का शिलाई में पहला दौरा है और जनता को उनसे काफी उम्मीद हैं तो वहीं जयराम ठाकुर भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
शिलाई दौरे के दौरान जयराम ठाकुर शिलाई में दो सौ करोड़ रूपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घघाटन किया। जहां पर यह जनता की समस्या को भी सुनेंगे और समाधान निकालने का हर सम्भव प्रयास करेंगे।
डीएसपी वीर बहादुर ने बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस जवानों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। ताकि कोई कमी न रह सके। उन्होंने कहा कि जवानों को मुस्तेद कर दिया गया है और वह स्वंय मोर्चा सम्भाले हुए हैं।