नाहन (हिमाचलवार्ता)। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता की जिसमें सीएम जयराम ठाकुर के सिरमौर आने पर उन्होंने स्वागत किया और कहा हेलीकॉप्टर में आने की बजाय यदि वह निजी वाहन से सड़क पर हिचकौले खाते हुए जाते तो उनका अंदाजा होता कि लोग किस विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं ।
मीडिया से बात कै हुए कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा ने बताया कि सिरमौर में सड़कों की हालत किसी से छुपी नही है। आए दिन यहां पर सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे हैं।
राष्ट्रीय राज्य मार्ग 707 बद्रीपुर से लेकर शिलाई गुमा सड़क की अगर बात की जाए तो यहां पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं।
ऊर्जा मंत्री पांवटा के होते हुए भी विकास ठप है बस वोरवेल और अन्य परियोजनाओं के शिलान्यास में ही मंत्री साहब व्यस्त है। आखिर कब विकास होगा यह तो आज तक जनता भी समझ नही पाई है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं तो बिल्कुल ठप हो चुकी है। पांवटा सिविल अस्पताल में सुविधाओं का अभाव है।
अल्ट्रासाउंड मशीन तो है पर डॉक्टर नही है। अन्य विभाग में भी अधिकारियों के पद खाली चल रहे हैं। जिसके चलते जनता जनार्दन को परेशानियां झेलनी पढ़ रही हैं।
हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने वाले इकलौता यमुना पुल की हालत खस्ता हो चुकी है। कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है और उत्तराखंड और हिमाचल का संपर्क कभी भी टूट सकता है। इस और ना तो ऊर्जा मंत्री और ना ही प्रशासन ध्यान दे रहा है ।
ऊर्जा मंत्री पांवटा का विकास कराने में सक्षम नहीं है। पांवटा साहिब विकास के लिए तरस रहा है। बिजली की आंख मिचौली से पांवटा, शिलाई की जनता परेशान है।
पांवटा विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों बोरवेल लगाने के बावजूद भी पांवटा की जनता प्यासी है। अश्वनी शर्मा ने स्पष्ट तौर कहां की सिरमौर विकास के लिए तरस रहा है लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है मंत्री साहब अगली बार भी चुनाव लड़ना है ।
