Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आरंभ
    हिमाचल प्रदेश

    इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आरंभ

    By Himachal VartaSeptember 5, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब में आज दो दिवसीय स्थिरता विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आरंभ हो गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण से संबंधित चिंताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

    सम्मेलन की शुरुआत पुरातन संगीत शब्द ,दिव्य शब्द, गायन, के साथ की गई इसके बाद इटर्नल यूनिवर्सिटी के सहायक उप कुलपति डॉ एस एस अहलूवालिया द्वारा स्वागत भाषण, एवं प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्जवलन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

    इस अवसर पर कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं महान संत बाबा इकबाल सिंह इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि तरुण श्रीधर (सेवानिवृत्त, आईएएस), वर्तमान में सदस्य कैट, नई दिल्ली ने अपने वास्तविक समय के अनुभवों के बारे में विस्तार से बताया कि हम कैसे मूलभूत ज्ञान की मदद से पानी, कृषि, वनों, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कर सकते हैं।

    उन्होंने कलगीधर ट्रस्ट को स्थिरता का वास्तविक उदाहरण देते हुए कहा की किस प्रकार ट्रस्ट ने ताऊस, सारंगा, रबाब, सितार और वीणा जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रो की मदद से आध्यात्मिक संगीत को जिंदा रखा है।

    विश्वविद्यालय के कुलपति डा देवेन्द्र सिह ने स्थिरता विषय के बारे में अपने विचार करते हुए कहा की जब तक हम जरूरत मंदो.को खाना, कपड़े, स्वस्थ्य सेवाएं और शिक्षा नहीं देते तब तक इस विषय पर बात करना बेमानी होगी।

    उन्होंने बुनियादी समस्याओं और असमानता पर ध्यान केंद्रित किया, जो दुनिया की शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है, इसलिए आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ हमारे बच्चों में मौलिक मानव मूल्यों को पैदा करने की अति आवश्यकता है।

    भारत सरकार के नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार योजना आयोग जागीर सिंह सामरा ने जीवाश्म ईंधन की जगह नवीकरणीय ऊर्जा, जल और नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों पर अपने विचार व्यक्त किए।

    मुख्य वक्ता डॉ हर्ष कुमार भानवाला, पूर्व अध्यक्ष नाबार्ड ने अपने संबोधन चार आयामों पर अपने विचार साझा किये और कहा की हर व्यक्ति के लिए चाहे वो किसान हो। उपभोक्ताओं हो या व्यवसायी हो सभी के लिए स्थिरता की परिभाषा अलग अलग है। उन्होंने कृषि के चार मुख्य आयामों पर भी प्रकाश डाला।

    विकास वर्मा, क्षेत्रीय प्रमुख यूएनडीपी, उत्तरी क्षेत्र, हरियाणा ने विषय पर प्रकाश डालते हुए युवाओं के योगदान का महत्व समझाया और मानव जाति के लिए सही मायने में स्थिरता के क्या अर्थ हैं पर विस्तार से जानकारी दी।

    पहले दिन पांच तकनीकी सत्रों का भी आयोजन किया गया। जिसमें युवा वैज्ञानिकों और युवा विद्वानों के द्वारा एक पोस्टर सत्र किया। जिसकी सभी ने भरपूर सराहना भी की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.