Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन

    By Himachal VartaSeptember 6, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन महाविद्यालय में अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य पर पुराने छात्रों के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन प्राचार्या डॉ वीना राठौर की अध्यक्षता में हुआ।तीसरे दिन शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल के पहल स्वरूप सन 2017 के पास आउट तथा पुराने एन0 एस0एस0 के छात्रों को महाविद्यालय में वार्तालाप के लिए बुलाया गया।

    इस अवसर पर स्वंयसेवकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें निशा, करुणा, अवंतिका, तनुजा, प्रेरणा, पुष्पा ने नृत्य , अमित तिवारी ने कविता प्रस्तुत की। पुराने छात्रों ने भी म्यूजिकल चेयर, पास द बोतल गेम्स खेलकर इस रीयूनियन को खूब आनंद किया। उन्होंने भी नृत्य एवम गाने गाए।

    दूसरे एवम तीसरे दिन स्वंयसेवकों ने प्रातः श्री सनी, श्री सुमेश जी आर्ट ऑफ लिविंग नाहन व पांवटा के नेतृत्व में योगाभ्यास किया । उसके बाद प्रार्थना की व रिंकू छात्र द्वारा पिछले दिन की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। नाश्ते के पश्चात दूसरे दिन महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जिसके अंतर्गत स्वंयसेवको ने क्लास रूम, बरामदा, संगीत विभाग, स्टाफ रूम लाइब्रेरी तथा अंदर की सभी सीढ़ियो में झाड़ू व पोछा लगाकर सफाई की तथा परिसर को प्लास्टिक मुक्त किया। स्वंयसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वंय भोजन बनाकर परोसा ।

    इस अवसर पर मीडिया की ओर से श्री दिनेश पुंडीर, श्री रोबिन, श्री नरेश शर्मा , अंकित नेगी ने मौजूद रहकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। तकनीकी सत्र में दूसरे दिन श्री धीरू ठाकुर, सचिव , कानूनी सहायता प्राधिकरण जिला सिरमौर ने बतौर रिसोर्स पर्सन स्वंयसेवकों को मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने अपने स्वभाव व व्यक्तिगत सोच, वैज्ञानिक तर्क लाने का आग्रह किया जिससे सभी कानूनी संबंधी समस्याओं को निम्न स्तर पर ही निपटाया जा सकता है।

    इस दौरान पुलिस विभाग से श्री नरेश कुमार, लीगल सर्विसेज से श्री राजेश, कार्यालय अधीक्षक श्री नरेश बत्तरा के साथ साथ प्रोग्राम ऑफिसर प्रो0 रीना चौहान व प्रो0 रिंकू अग्रवाल मौजूद रहे। इसके बाद स्वंयसेवकों के बीच एकल नृत्य व “प्लास्टिक मुक्त शहर” पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन प्रतियोगिताएं तथा राष्ट्रीय सेवा योजना पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी करवाई ।

    प्रोग्राम अफसर प्रो0 रीना चौहान ने बताया कि इसमें विजयी रहे स्वंयसेवकों को शिविर के अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा। तीसरे दिन स्वंयसेवकों ने शुभखेडा के आसपास सफाई की और प्लास्टिक इकट्ठा किया। अंत में प्रो0 रिंकू ने मंच से सभी का इस कार्यक्रम में आने का धन्यवाद किया। राष्ट्रगान के साथ तीसरे दिन का समापन हुआ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.