Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आईएएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट की
    हिमाचल प्रदेश

    आईएएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट की

    By Himachal VartaSeptember 7, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज राजभवन में 2020 कैडर के चार आईएएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की। इन अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश कैडर आबंटित किया गया है। ये परिवीक्षाधीन अधिकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान फेयरलाॅन शिमला में राज्य विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इन चार प्रोबेशनर्ज में ओम कान्त ठाकुर, अभिषेक कुमार गर्ग, गुरसिमर सिंह और दिव्यांशु सिंघाल शामिल हैं।
    इन प्रोबेशनर्ज से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल एक सुन्दर राज्य है और यहां के लोेग बहुत सरल हैं। सेवा के दौरान उन्हें अधिक से अधिक लोगों से मिलना चाहिए ताकि उन्हें लोगों की समस्याओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी हासिल करने के लिए सम्पूर्ण प्रदेश भर की यात्रा करनी चाहिए। उन्होंने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने और लोगों के कल्याण के लिए समर्पण की भावना से कार्य करने की सलाह दी, जिससे अफसरशाही के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आए। उन्होंने जिला लाहौल-स्पीति के अपने हाल ही के दौरे के अनुभव सांझा करते हुए कहा कि प्रदेश के तीव्र विकास का कारण यहां के लोगों की अफसरों के पास सुगम पहंुच है, लेकिन प्राकृतिक आपदा से विकास की गति बाधित होती है।
    श्री आर्लेकर ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम कागज रहित कार्य प्रणाली को अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर कार्य संस्कृति में बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और युवा अधिकारियों को इस क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाओं के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। प्रदेश में इस प्रकार का वातावरण विकसित किया जाना चाहिए कि लोग पर्यटन गतिविधियों में भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले को पर्यटन से जोड़ना चाहिए और वर्षभर जिलावार पर्यटन गतिविधियां संचालित की जानी चाहिए।
    उन्होंने अधिकारियों को सफल एवं यादगार कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
    इस अवसर पर सभी परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यताएं और हिमाचल प्रदेश में अभी तक के अपने अनुभव सांझा किए।
    संयुक्त निदेशक हिपा ज्योति राणा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.