Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»35 वर्षों में सराहां को कौन सा बड़ा कार्यालय दिया यह बताएं मुसाफिर : बलदेव भंडारी
    हिमाचल प्रदेश

    35 वर्षों में सराहां को कौन सा बड़ा कार्यालय दिया यह बताएं मुसाफिर : बलदेव भंडारी

    By Himachal VartaSeptember 7, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के एक दिवसीय दौरे पर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लिए 315 करोड के 55 शिलान्यास व उद्घाटन पर कांग्रेस के बयानों पर आज सराहां में राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी ने जमकर पलटवार किया।

    बलदेव सिंह भंडारी ने सराहा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर व छूट भैया नेता यह बताएं कि 35 वर्षों में सराहा को मुसाफिर में कौन सा बड़ा कार्यालय दिया है।

    बलदेव भंडारी ने कहा कि राजगढ़ में डीएफओ ऑफिस, बिजली बोर्ड, पीडब्ल्यूडी डिवीजन उनसे विधायक बनने से पूर्व के हैं। बलदेव भंडारी ने कहा कि जिला सिरमौर में आज तक 315 करोड़ के एक साथ उद्घाटन व शिलान्यास कभी नहीं हुए। जिसके लिए वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट करते हैं।

    उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को जहां मुख्यमंत्री की इन उद्घाटन व शिलान्यास के लिए आभार जताना चाहिए था। वही वह मुख्यमंत्री के दौरे को निराशाजनक व झुनझुना बता रहे हैं, जो कि उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

    बलदेव भंडारी ने कहा कि उन्होंने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में एसडीएम कार्यालय खुलवाया, लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही जल्द ही सराहां में बिजली बोर्ड का डिवीज़न भी खुलेगा।

    हाल ही की कैबिनेट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजगढ़ में बीएमओ कार्यालय खोलने तथा स्टाफ की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही सराहां रेस्ट हाउस के तीन अतिरिक्त कमरों की घोषणा जो मुख्यमंत्री ने गत वर्ष की थी। उसकी भी स्वीकृति सरकार ने प्रदान कर दी है।

    उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो 55 शिलान्यास व उद्घाटन किए हैं। वह सभी भाजपा सरकार में बने हैं। बाग पशोग गिरी पेयजल योजना का शिलान्यास पूर्व सिंचाई मंत्री रविंद्र रवि ने किया था। मॉडल डिग्री कॉलेज के लिए केंद्र की सरकार ने 17. 86 करोड जारी किए थे। इसके साथ ही जिन सड़कों के कार्य हुए हैं ।

    वह पूर्व में विधायक तथा वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप तथा विधायक रीना कश्यप द्वारा अपनी विधायक प्राथमिकता में रखे गए थे। उन्होंने कहा कि मुसाफिर पिछले 9 वर्षों सत्ता से बाहर हैं। वह बताएं कि पिछले 9 वर्षों में उन्होंने कौन से कार्य सरकार से करवाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो केवल राजनीति की।

    सराहां व राजगढ़ के लोगों को क्षेत्रवाद की खाई में बांटकर वर्षों तक राज किया। मुसाफिर ने तो नारंग के पीडब्ल्यूडी सबडिवीजन को अपने घर डिलमन पंचायत में खोला। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव से पूर्व सराहां में जल शक्ति विभाग का डिवीजन, फॉरेस्ट डिविजन भी खोलेगे। वही क्षेत्र में हुए विकास को देखकर कांग्रेस बुरी तरह बौखला गई है।

    मुसाफिर लगातार तीन हार देखने के बाद इतना बौखला गए हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या बोलना है, क्या नहीं बोलना है। बलदेव भंडारी ने दावा किया कि भाजपा सरकार जिस तरह से विकास के कार्यों को कर रही है।

    पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा 2022 का चुनाव भी जीतेगी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। बलदेव सिंह भंडारी ने बताया कि गिरी पेयजल योजना के साथ शेष बची हुई 11 पंचायतों के लिए एक और पेयजल योजना स्वीकृत हुई है। जिसका कार्य जल्द शुरू होने वाला है।

    इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष एवं बीडीसी अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, बीडीसी उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, अनूप शर्मा व शिव कुमार गुप्ता सहित कई भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित थे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.