नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से लोगो में भारी रोष है और इसी कारण लोग भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में पझोता जोन के धन चुखड़िया के 16 परिवारों के करीब 50 लोगो ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
यह जानकारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने कांग्रेस की पझोता जोन की धन चोखड़िया में आयोजित बैठक के बाद दी। इससे पहले भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नायब तहसीलदार नोहरी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
मुसाफिर ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सरकार द्वारा किये गये शिलान्यासो के उद्घाटन कर रहे है। कांग्रेस द्वारा दिये गये पझोता कालेज का कार्य 4 वर्ष बाद भी ठंडे बस्ते में पड़ा है। सब तहसील नोहरी का भवन भी अधर में लटका है।
पझोता क्षेत्र में चिकित्सक नही है और क्षेत्र की सारी सड़के गड्डो में तबदील हो चुकी है। इस क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग चंड़ीगढ़ से रोहडू व् सोलन विजमल बसों को वाया नोहरी चलाने की मांग की गयी थी लेकिन सरकार लोगो की मांग को अनसुना कर रही है।
लोग महंगाई , भ्रष्टाचार , विकास के ठप होने से लोग तंग है और आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। 2022 में प्रदेश में भाजपा का सुपड़ा साफ़ हो जायेगा और कांग्रेस सता में लोटेगी। इस मौके पर मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष बेलीराम शर्मा भी उपस्थित रहे।