नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी की स्मृति में उनके गृह नगर संगड़ाह में बन रहे पार्क का खंड विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।
उन्होंने कहा कि मौजूदा बजट के मुताबिक पार्क का आधारभूत ढांचा तैयार हो चुका है तथा अब यहां केवल खेल मैदान को समतल किए जाने, 3 जगहों मे बेंच लगाने, क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत, शौचालय मे पानी की व्यवस्था करने व फिनिशिंग जैसे काम ही शेष है।
विभाग के अनुसार उद्घाटन की तारीख तय होते ही 2-3 दिन मे उक्त कार्य किए जा सकते हैं। उपलब्ध 27 लाख के बजट मे से जहां 1 लाख बीडीओ के पास बचा है, वहीं सचिव के अनुसार पंचायत के पास भी 2 लाख का बजट है, जिसे खर्च किया जाना भी शेष है।
गत माह पार्क की सुरक्षा दीवार मे आई दरारों की भी पंचायत द्वारा मुरम्मत करवाई जा चुकी है। उधर वर्ष 2008 से पार्क निर्माण के लिए संघर्षरत हरिजन लीग तथा पार्क सहित ने यहां पर्यावरण संग्रहालय तथा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किंकरी देवी की आदमकद प्रतिमा लगाने के लिए एक करोड़ का अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भेजे जा चुके हैं।
