Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर , दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल : निगम भंडारी
    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर , दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल : निगम भंडारी

    By Himachal VartaSeptember 11, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इन सरकारों के कार्यकाल में महंगाई व बेरोजगारी सातवें आसमान पर है। आम आदमी को अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। मगर सरकारे कुंभकर्णी नींद सोई है।

    यह बात प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने राजगढ़ में आज युवा मोर्चा द्वारा आयोजित पच्छाद व रेणुका विधानसभा क्षेत्र के एक कार्यक्रम मे युवाओं को संबोधित करते हुए कही।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल मे अगर महंगाई एक रुपया भी बढती थी तो भाजपा के वरिष्ठ नेता प्याज की माला व खाली सिलेंडर लेकर सडको पर नारे बाजी करते थे। मगर आज अगर महंगाई की बात करे तो पेट्रोल सौ रुपये प्रति लिटर को पार कर गया है।

    इसी प्रकार रसोई गैस का सिलेंडर भी एक हजार रुपये के रेट को पार कर गया है। मगर केंद्र व राज्य सरकारे चैन की नीद सो रही है। खाद्य पदार्थों के दाम सातवें आसमान पर है आम गरीब आदमी का जीना दुश्वार हो गया है।

    निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने चुनाव के समय जो वादे जनता से किये थे और जिन वादो का लालच देकर भाजपा सता मे आई थी वह सब जुमले साबित हो रहे है। भा

    भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र मे हर परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी रोजगार देने का वादा किया था मगर यह वादा भी झूठा ही निकाला और आज प्रदेश का युवा अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है और प्रदेश मे लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे है।

    भंडारी ने युवाओं से कहा कि वह प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को प्रदेश के आम जन मानस तक पहुचाये ताकि आम जन मानस को सरकार की असलियत का पता चल सके।

    उनका कहना था कि भाजपा की कथनी व करनी मे दिन रात का अंतर है जो वादे प्रदेश भाजपा ने अपने घोषणा पत्र मे प्रदेश की जनता से किये थे उनमे से एक भी वादा पूरा नहीं हो पाया है और प्रदेश की जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है।

    उन्होंने कहा कि अगर समय रहते प्रदेश सरकार ने महंगाई व बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं किया तो प्रदेश युवा कांग्रेस सडको पर आंदोलन करेगी और अगर जरूरत पड़ी तो विधानसभा व लोकसभा के घेराव करने मे भी पीछे नहीं हटेगी।

    इससे पहले यहां युवा कांग्रेस ने निगम भंडारी पारंपरिक वाद्य यंत्रो के साथ स्वागत किया। इस मौका पर एनएसयूआई के छात्रों ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई।

    इस मौका पर वीरेन्द्र झाल्टा ,मनीष भगनाल , अलोद चौहान, प्रदीप सूर्या , प्रेम सागर , रघुवीर, राजेद्र ठाकुर , रघुवीर , अरुण मेहता , राहुल कंवर , प्रेम डोगरा,शुभम तौमर , संजय राणा, दिनेश आर्य , अजय चौहान, रतन कश्यप , दयाल प्यारी, ओम प्रकाश कश्यप आदि मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.