Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»6 प्रतिशत डीए कर्मचारियों एवं पेंशनरों के साथ एक भद्दा मजाक, केंद्र सरकार कर्मियों को रिवाइज्ड पे स्केल में दे रही है 11 प्रतिशत डीए
    हिमाचल प्रदेश

    6 प्रतिशत डीए कर्मचारियों एवं पेंशनरों के साथ एक भद्दा मजाक, केंद्र सरकार कर्मियों को रिवाइज्ड पे स्केल में दे रही है 11 प्रतिशत डीए

    By Himachal VartaSeptember 13, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की नाहन मे जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला प्रधान रामस्वरूप चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। सुंदरनगर में हुए चार साल पहले संघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन मे मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद भी जेसीसी की बैठक न होने पर जिलेभर के पेंशनर भड़क गए हैं। संघ के पदाधिकारियों ने 6 प्रतिशत के डीए को भी कर्मचारियों एवं पेंशनरों के साथ एक भद्दा मजाक करार दिया है।

    बैठक के दौरान पुरानी कार्यकारिणी भंग करके नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें लगातार पांचवीं बार रामस्वरूप चौहान को जिला प्रधान नियुक्त किया गया, रविंद्र ठाकुर को महासचिव और धनवीर सिंह ठाकुर को संयुक्त सचिव की जिम्मेवारी दी गई, रविदत्त शर्मा को कोषाध्यक्ष, नीना कौशिक और दौलत राम को उपप्रधान बनाया गया।

    वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मियों को रिवाइज्ड पे स्केल में 11 प्रतिशत का डीए दिया है। बैठक में सरकार से पेंशन विसंगतियां दूर करने, मासिक चिकित्सा भत्ता चार सौ की जगह एक हजार करने की मांग की। वक्ताओं ने सरकार से पुरानी पेंशन योजना भी अविलंब बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर ओपी सरीन, अशोक विक्रम, प्रो. अमर सिंह चौहान, अनिल ठाकुर, नसीम दीदान, डॉ. सुरेश जोशी, डीआर अत्री सहित जिलेभर से आए पेंशनर मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.