Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्र संगड़ाह में बनाए जा रहे लोइया, सुथण व चौलना जैसे सिरमौरी परिधान
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्र संगड़ाह में बनाए जा रहे लोइया, सुथण व चौलना जैसे सिरमौरी परिधान

    By Himachal VartaSeptember 13, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में अब बेहतर गुणवत्ता वाले हस्तनिर्मित सिरमौरी परिधान लोईया, सुथण, चौलना, ढाठू व सदरी आदि उपलब्ध होंगे।

    विजेंद्र सिंह नामक युवक द्वारा शुरु की गई सिरमौरी हैंडलूम दुकान मे पारंपरिक सिरमौरी डिजाइन वाली यह पौशाकें लोग अपने साईज व इच्छा अनुसार तैयार करवा सकेंगे।

    इनमे से लोइया व सुथण सर्दियों अथवा बर्फबारी के दौरान पहने जाने वाले ऊनी वस्त्र है। विजेन्द्र जिला मे केवल दिवाली व बूढ़ी दिवाली में पहने जाने वाले पारंपरिक परिधान चौलना को भी उपलब्ध करवाएंगे।

    बांदल गांव के इस युवक का परिवार पुष्तों से सिरमौरी वस्त्र तैयार करता है। सिरमौरी हैंडलूम शॉप का उद्घाटन रविवार को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने किया।

    उन्होंने क्षेत्र मे सिरमौरी परिधानों की पहली दुकान शुरू करने के लिए विजेन्द्र की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी एसके टेलर सहित दर्जन भर लोग मौजूद रहे।

    विजेंद्र ने बताया कि जिला में पारंपरिक सिरमौरी शैली के हस्त निर्मित वस्त्र उपलब्ध करवाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सिरमौरी सांस्कृतिक दलों द्वारा पहनी जाने वाली पोशाक भी वह जल्द उपलब्ध करवाएंगे।

    अपना काम बड़े पैमाने पर करने के लिए तथा हथकरघा यूनिट स्थापित करने के लिए वह प्रधानमंत्री रोजगार योजना अथवा मुख्यमंत्री स्वलंबन योजना के तहत ऋण लेने तथा क्षेत्र के कुछ अन्य बैरोजगारों रोजगार देने की भी तैयारी कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.