Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राजनीतिक मंच बन कर रह गए जनमंच कार्यक्रम, नहीं हो रही जनसुनवाई : दिनेश
    हिमाचल प्रदेश

    राजनीतिक मंच बन कर रह गए जनमंच कार्यक्रम, नहीं हो रही जनसुनवाई : दिनेश

    By Himachal VartaSeptember 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की कोटी पधोग में हुआ जन मंच सरकार की किरकिरी करा गया

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की कोटी पधोग में हुआ जन मंच सरकार की किरकिरी करा गया। मंत्री केवल करोना टीकाकरण ओर मुफ्त रसोई गैस वितरण कर के ही खुश हो गए। जबकि लोगों की मुख्य समस्याओं का निराकरण नही हो सका।

    यह आरोप जिला सिरमौर कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश आर्य ने जनमंच के बाद प्रतिक्रिया में लगाये। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन तो वितरित किये जा रहे है। लेकिन गैस के दामो में हो रही बेहताशा बढ़ोतरी को रोकना तो दूर सब्सिडी खत्म किये जाने या न के बराबर दिए जाने पर मंत्री और सरकार के आला नेता कन्नी काटते नजर आते है।

    जबकि जनता पूछ रही है कि रसोई गैस सहित,खाद्य तेल हो या पेट्रोल डीजल की कीमतों को घटाने के सरकार के वादे का क्या हुआ? मंत्रियों के पास अब केवल बगले झांकने के अलावा कोई चारा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुफ्त रसोई गैस के साथ गरीब लोगों को जो गैस चूल्हे दिए जा रहे है वह बेहद घटिया क्वालिटी के है जो न केवल जल्द ही खराब हो जाते है बल्कि भारी बर्तन रखने से दब जाते है ।यहाँ हुये जन मंच में भी इसी प्रकार के गैस चूल्हे वितरित किये गए। जिन्हें देख कर गरीब लाभान्वित होने वाले परिवार भी हैरत में थे।

    जिला प्रवक्ता ने घटिया गेस चूल्हों की खरीद में किसी गड़बड़ झाले की आशंका जाहिर की है।कहा कि सरकार को इन गेस चूल्हों की खरीद की जांच करवानी चाहिए। क्योंकि सरकार गेस कम्पनियों को बाकायदा इसका भुकतान कर रही है जो आम जनता के धन का दुरुपयोग है।

    उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मंत्री ,मंत्री विधायक ही नही अन्य नेता ये मुफ्त गेस कनेक्शन अपने हाथ से बांटते फिर रहे है लेकिन क्या बेहद हल्के ओर घटिया गेस चूल्हों पर उनकी नजर नही जाती जो बेहद खेद का विषय है। उन्होंने कहा कि जनमंच में केवल भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाई जाती है।

    अधिकारियों,कर्मचारियों को धड़काया जा रहा है। जबकि समस्याएं जस की तस है।आरोप लगाया कि पूर्व में इसी क्षेत्र की देवठी मझगांव पँचायत में हुए जनमंच में उठे मुद्दों का दो साल बीत जाने पर भी समाधान नही हो सका है।केवल लोगो को गुमराह किया गया।

    लोगो द्वारा रखे गए सड़को,पेयजल,सिंचाईं योजनाओं की समस्याओं का निराकरण नही हुआ।यह समस्याएं पूर्व में हुए जनमंच में भी लोगो द्वारा रखी गई थी और जो दो साल बाद अब हुए जनमंच में भी रखी गई है। फिर इस बार भी समस्याओं के समाधान के लिए विभागों को सप्ताह भर का समय दिया गया जो पहले भी दिया गया था।

    कुल मिला कर जनमंच से आम जन असंतुष्ट नजर आया। लोगो ने कहा कि सरकार एक ओर शिक्षण संस्थान खोलने में आना कानी कर रही है जबकि जनमंच में भीड़ जुटाने की कोई कसर नही छोड़ी गई।

    आम लोग सरकार से पूछ रहे है कि क्या सरकार और भाजपा के कार्यक्रमों से कोरोना नहीं फैलता सिर्फ जनता के कार्यक्रमो और स्कूलों से फैलता है।उन्होंने कहा कि सरकार की दोमुंही नीति से अब जनता परेशान हो गई है।और जल्द ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की तैयारी में है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.