Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बच्चों की सुरक्षा के लिए उनका शिक्षित और सजग होना है जरूरी – सोनाक्षी सिंह तोमर
    हिमाचल प्रदेश

    बच्चों की सुरक्षा के लिए उनका शिक्षित और सजग होना है जरूरी – सोनाक्षी सिंह तोमर

    By Himachal VartaSeptember 14, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने आज यहाँ  चाइल्ड लाइन एडवाइजरी बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा बेहद जरूरी है जिसके लिए उनका शिक्षित और सजग होना आवश्यक है।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से मिलकर कार्य करने का आग्रह किया ताकि बच्चों के प्रति अपराधों को रोका जा सके। उन्होंने बच्चों के हितों के लिए कार्य कर रहे सभी संगठनों को मिलकर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि बाल मजदूरी व बाल शोषण को जड़ से मिटाया जा सके।
    सोनाक्षी सिंह तोमर ने बताया कि अप्रैल 2020 से लेकर मार्च 2021 तक बच्चों से जुडे विभिन्न 736 मामले दर्ज किए गए। इसी प्रकार, अप्रैल 2021 से लेकर अगस्त 2021 तक 164 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने चाइल्ड लाइन को आदेश देते हुए कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 को अधिक से अधिक जगहों जैसे कि स्कूल बस, स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्र, पंचायत भवन आदि पर दर्शाया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग को सभी स्कूलों में मूल्य आधारित शिक्षा शुरू करने को कहा ताकि उनका चरित्र निर्माण हो सके और बच्चों को विभिन्न मुद्दों जैसे कि बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल शोषण के बारे में स्कूलों में ही जागरूक किया जा सके। इसके अतिरिक्त, छोटे बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी बताया जाए। इसके अतिरिक्त, आंगनवाड़ी केंद्रों और पंचायतों के माध्यम से लोगों को भी जागरूक किया जाए ताकि वह अपने आस पास बच्चों के हितों की रक्षा कर सकें। उन्होंने चाइल्ड लाइन समन्वयक को हर माह अलग-अलग स्थानों पर कार्यशाला का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बच्चों के अधिकारों के लिए कार्य कर रहे सभी विभागों को अगली बैठक के लिए बच्चों के हितों से सम्बंधित कानूनों और उनकी ज़िम्मेदारियों की पूरी जानकारी साथ लेकर आने के निर्देश दिए ताकि बच्चों के प्रति अपराधों में तुरंत कार्यवाई कि जा सके। उन्होंने बाल अधिकारों के उल्लंघन व बच्चों से जुडे मामलों में पुलिस विभाग को सख्त कार्यवाई करने के निर्देश दिए ताकि बाल अधिकारों का संरक्षण किया जा सके।
    चाइल्ड लाइन समन्वयक सुमित्रा शर्मा ने बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त का स्वागत किया और क्रमवार सभी मदों को पढ़ा। उन्होंने बताया कि पिछले 5 माह के दौरान चाइल्ड लाइन द्वारा संगडाह, शिलाई, नाहन, पांवटा साहिब, पच्छाद और राजगढ़ विकास खण्ड़ के विभिन्न गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए 129 गतिविधियां आयोजित कि गई। इस दौरान पुलिस विभाग, जिला बाल संरक्षण ईकाइ और श्रम विभाग कि मदद से सभी ढाबों, मिठाई कि दुकानों तथा अन्य दुकानों में दबिश दि गई।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.