Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डा. बिन्दल ने किया माजरा उप तहसील का उदघाटन
    हिमाचल प्रदेश

    डा. बिन्दल ने किया माजरा उप तहसील का उदघाटन

    By Himachal VartaSeptember 15, 2021
    Facebook WhatsApp

    माजरा उप तहसील जयराम ठाकुर सरकार का बहुत बड़ा तोहफा-डा. बिन्दल

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत माजरा में नव सृजित उप-तहसील का उदघाटन और कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होंने इस अवसरर पर माजरा में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर सरकार का इस उप तहसील के लिए आभार जताया।
    डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि माजरा क्षेत्र की 12 पंचायतें जिनकी आबादी लगभग 35 हजार है विगत 40-50 वर्षों से माजरा तहसील बनाए जाने की उम्मीद लगाए बैठे थे। परन्तु विगत सरकारों ने इस क्षेत्र की इस जायज और महत्वपूर्ण मांग को नजरअंदाज किया जिसका परिणाम यह रहा कि क्षेत्र के लोग तहसील के चक्कर काटने को मजबूर रहे।
    ज्ञातव्य रहे कि माजरा का क्षेत्र अत्यंत विस्तृत है, कई पंचायतें दूरदराज में स्थित हैं और 5-5 दिन में भी एक व्यक्ति का नंबर तहसील और उप तहसील में नहीं आता है। ऐसे में माजरा उप तहसील का बनना इलाके के लिए नायाब तोहफा है। इसके लिए श्री जयराम ठाकुर सरकार को कोटि-कोटि धन्यवाद। इतना ही नहीं इलाके के लिए केवल दो पटवार सर्कल रखे गए थे जो कि क्षेत्र के लोगों के साथ किसी अन्याय जैसा ही था। वर्तमान में माजरा उप तहसील के गठन के साथ तीन नये पटवार सर्कल सैनवाला-मुबारिकपुर, मिश्रवाला और कोलर बनाकर क्षेत्र के लोगों को भारी राहत प्रदान की है।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि माजरा उपतहसील बनने का कार्य, एक हजार कार्य की तरह बड़ा और विशाल है, क्योंकि दिन प्रतिदिन पटवारखाने के काम के लिए कई दिनों तक खड़ा रहना, चक्कर काटना अत्यंत कष्टदायक होता है। अब हर घर में पटवारी है, तहसील की सुविधा है। आवागमन की सुविधा है, न किराए का खर्च, न समय की बर्बादी।
    डा. बिन्दल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में नाहन विधानसभा क्षेत्र आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार क्षेत्र में रिकार्ड विकास कार्य हो रहें वह अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए श्री नरेन्द्र मोदी सरकार, भाजपा राष्टीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा जी और जयराम ठाकुर सरकार का आभार जताया है।
    इस अवसर पर अपने सम्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है और डा. राजीव बिन्दल विधायक बने हैं, हमारे नाहन क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि डा. राजीव बिन्दल दिन रात जनता की सेवा में रहते हैं सुबह उठते ही जनता की चिंता करते है, ऐसे विधायक ऐसे जन प्रतिनिधि हमें मिलना नाहन क्षेत्र के लिए अत्यंत भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस रफतार से नाहन क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं और जिस प्रकार डा. राजीव बिन्दल का शानदार नेतृत्व नाहन को मिल रहा है वह अपने आप में ऐतिहासिक और अद्वितीय है, इससे पहले शायद ऐसा कभी नहीं हुआ।
    भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग की चिंता करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर सरकार के नेतृत्व में और विधायक डा. राजीव बिन्दल के मागदर्शन में हमारा नाहन क्षेत्र विकास की बुलंदियों को छू रहा है।
    इस अवसर पर माजरा के पूर्व प्रधान ब्रिजेश गोयल, कुलदीप ठाकुर, गीता राम, रतन चैधरी, मलकीयत चैधरी व अन्य पंचायत व भाजपा पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखेे।
    इस मौके पूर्व बीडीसी अध्यक्ष पुष्पा चैधरी, 12 पंचायतों के प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी के अलावा एसडीएम पांवटा विवेक महाजन, जिला राजस्व अधिकारी श्री नारायण चैहान, तहसीलदार पांवटा वेद प्रकाश शर्मा, माजरा उप तहसील के नव नियुक्त नायाब तहसीलदार श्री अशोक कुमार व सम्बन्धित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी इस उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.