नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी तोमर ने उपायुक्त कार्यालय के परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष स्वच्छता रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि यह स्वच्छता रथ यात्रा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2021 तक जिला के सभी 6 विकास खण्डों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी। यह रथ लोगों को घरो में कूड़ा प्रबंधन के बारे में जागरुक करेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए पंचायतों में लोगों को श्रमदान के प्रति प्रेरित किया जाएगा ताकि लोग अपने गांव को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे सकें।
सोनाक्षी तोमर ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग अपने घरों में कूड़ा प्रबंधन के प्रति संवेदनशील बने और अपने घर से ही कूडे का सही निष्पादन करने की कोशिश करें तभी हमारा गांव, शहर व जिला स्वच्छ हो सकेगा।
Breakng
- शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
- निविदाएं आमंत्रित
- 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
- बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
- उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
- ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
Saturday, July 4