Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए चलाएं विशेष जागरूकता अभियान – एडीसी 
    हिमाचल प्रदेश

    नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए चलाएं विशेष जागरूकता अभियान – एडीसी 

    By Himachal VartaSeptember 16, 2021
    Facebook WhatsApp
    दिव्यांग युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए उठाएं विशेष कदम
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने निर्वाचन विभाग को निर्देश दिए कि जिले के ऐसे युवा व युवतियां जिनकी आयु 18 व 19 वर्ष के बीच है, उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए।
    उन्होंने निर्देश दिए कि राजकीय महाविद्यालय नाहन व सराहां में ऐसे युवा, जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, का मतदाता सूची में पंजीकरण करने के लिए विशेष शिविर व कार्यशाला का आयोजन किया जाए। उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र को नए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए कहा और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में पंजीकरण करने के लिए सभी औपचारिकताओं से अवगत करवाने को कहा।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने 18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण करने के लिए विशेष कदम उठाने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 1 नवंबर 2021 को मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया के सहयोग से किसा भी कार्यक्रम को जन-जन तक त्वरित पहुंचाया जा सकता है इसलिए स्वीप से संबंधित किसी भी गतिविधि को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
    बैठक में तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.