Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भाजपा नेताओं ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चो के साथ मनाया पीएम का जन्मदिवस!
    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा नेताओं ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चो के साथ मनाया पीएम का जन्मदिवस!

    By Himachal VartaSeptember 17, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग तरीकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाया। बात जिला मुख्यालय नाहन की करें तो यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां विशेष बच्चों के साथ पीएम का जन्म दिवस मनाया वहीं भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सेलिब्रेट किया।

    भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष विनय कुमार की अगुवाई में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से मिलने हॉस्टल पहुंचे और इनके साथ मिलकर प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया।

    इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन बच्चों में मिठाइयां और फल वितरित किए जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मना कर उनकी लंबी उम्र की कामना भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों के चलते देश को आज एक नई पहचान मिली है प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण निर्णय देश हित में लिए गए हैं जो हमेशा याद रखे जाएंगे। उधर भाजपा महिला मोर्चा ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया।

    इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री भी वितरित की मीडिया से बात करते हुए महिला मोर्चा की जिला प्रभारी संजू शर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर तक मोर्चा द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.