Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»साढ़े आठ करोड़ से बनेगी नोहराधार-चूड़धार सड़क, विधायक प्राथमिकता के तहत मिली स्वीकृति : विनय कुमार
    हिमाचल प्रदेश

    साढ़े आठ करोड़ से बनेगी नोहराधार-चूड़धार सड़क, विधायक प्राथमिकता के तहत मिली स्वीकृति : विनय कुमार

    By Himachal VartaSeptember 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। नौहराधार से चूड़धार 8 कि.मी. की सड़क के लिए विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत 8 करोड़ 58 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। यह बात प्रेस को जारी बयान में रेणुका के कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि नोहराधार से चूड़धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए उन्होंने इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला है तथा अब इस सड़क के लिए बजट की स्वीकृति मिलने से पर्यटन को नए पंख लगेंगे।

    उन्होंने कहा कि चूड़धार जिला सिरमौर एवं पूरे प्रदेश में आस्था का केंद्र बिंदु है और यहाँ पर हिमाचल सहित बाहरी राज्यो के लोग भी चूड़धार में शिरगुल देवता के दर्शन के लिए दूर दूर से श्रद्धालु यँहा आते है। इसलिए विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत अब नोहराधार से चूड़धार सड़क के लिए बजट का प्रावधान होने से इलाके के क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को भविष्य में आवागमन के लिए सुविधाएं मिलेगी।

    विधायक ने कहा कि वह लगातार रेणुका विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है और उनका एकमात्र लक्ष्य रेणुका विधानसभा क्षेत्र को विकास एवं पर्यटन के दृष्टि से पूरे प्रदेश अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में ले जाने का लक्ष्य है।

    उन्होंने क्षेत्र के भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि स्थानीय नेताओं को रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विकास की कोई चिंता नहीं है पिछले 4 वर्षों में विधायक प्राथमिकता के योजनाओं को छोड़कर प्रदेश सरकार रेणुका विधानसभा क्षेत्र में विकास का एक भी कोई कार्य नही कर पाई है। क्षेत्र के भाजपा नेता मात्र स्वार्थ की राजनीति तक सीमित हो गए है जिसका जवाब रेणुका की जनता 2022 में प्रदेश सरकार को बदल कर देगी ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.