Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आगामी ग्राम सभा में जिला के सभी पंचायतों को स्वच्छ बनाने प्रस्ताव करें पारित- सोनाक्षी सिंह तोमर
    हिमाचल प्रदेश

    आगामी ग्राम सभा में जिला के सभी पंचायतों को स्वच्छ बनाने प्रस्ताव करें पारित- सोनाक्षी सिंह तोमर

    By Himachal VartaSeptember 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ग्राम सभा में सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य योजना तैयार कर पारित करना सुनिश्चित करें।
    यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सेवा सप्ताह के मध्यनजर जिला के सभी 259 पंचायत प्रधानों तथा ग्राम विकास अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 15 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2021 तक स्वछचता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रतिदिन 2 घंटे स्वच्छता के लिए लोगों को श्रमदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2021 को आयोजित होने वाले ग्राम सभा में सोकते गड्ढे बनाने के लिए शैल्फ तैयार करें।
    उन्होंने पंचायतों के सभी स्वयं सहायता समूह से अपील करते हुए कहा कि वह घर-घर जाकर गीला तथा सूखा कूड़े को अलग-अलग करने के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि स्वच्छ भारत मिशन द्वितीय के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के साथ सभी ग्रामों को 31 दिसम्बर 2021 तक खुले में शौच मुक्त प्लस करना है।
    उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा इधर उधर न फैके इसके लिए लोगों जागरुक करें।

    उन्होंने बताया कि सभी पंचायत घर, सार्वजनिक स्थान, बस स्टैंड, स्कूल व बाजार में स्वच्छता जागरुकता बारे नारा लेखन सुनिश्चित करें। नारा लेखन के अंतर्गत तीन विजेताओं पचायतों को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को कहा कि 2 अक्टूबर के बाद को एकत्रित किए गए कूड़े को कबाड़ी उनको देना सुनिश्चित करें जिसके लिए विशेष कार्य योजना ग्राम सभा में तैयार करें। इसके अतिरिक्त जिन गांव में 100 से अधिक घर हो वहां पर सार्वजनिक शौचालय बनाना सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर पीओ डीआरडीए कल्याणी गुप्ता व जिला पंचायत अधिकारी अंकित डोगरा भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.