
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिव शक्ति बीएड कालेज में आर्ट एंड क्राफ्ट विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट आधारित वस्तुओं का निर्माण छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। छात्र छात्राओं ने फूलदान, झूमर, फोटो फ्रेम, वाल क्राफ्ट व वाल हेंगिंग वस्तुएं बनाकर लाई।
इस प्रतियोगिता में अम्बेडकर सदन द्वारा बनाई गई फोटो फ्रेम को प्रथम तथा अरविंदो सदन की वॉल हैंगिंग को द्वितीय स्थान हासिल हुआ।
जबकि राधाकृष्णन सदन व विवेकानंद सदन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कॉलेज प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने प्रतिभागियों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि बेकार वस्तुओं का यह बेहतरीन उपयोग अनुकरणीय है और इसे सभी को अपनाना चाहिए। इस मौके पर स्टाफ के साक्षी कंवर, सुषमा राणा, पूजा रानी, नवदीप गुरु, नेहा, वनिता, सौरव मेहता, अश्विनी, राजेन्द्र, चन्द्रकला व नीलम भी उपस्थित रहे।
