Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सेवा सप्ताह के तहत किया सेवा संकल्प दिवस का आयोजन 
    हिमाचल प्रदेश

    सेवा सप्ताह के तहत किया सेवा संकल्प दिवस का आयोजन 

    By Himachal VartaSeptember 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    अतिरिक्त उपायुक्त ने की कार्यक्रम में शिरकत, समाज के प्रति वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को सराहा

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आस्था वैलवेयर सोसायटी के माध्यम से संचालित डे केयर सेंटर नाहन में आज सेवा संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी तोमर ने शिरकत की।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने समाज के प्रति वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को सराहा तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य व सुखद भविष्य की कामना की।
    जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के साथ इस विशेष सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी सांझा की गई तथा विभाग द्वारा वरिष्ठजनों हेतु क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
    शिविर में क्षेत्र के 52 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जिनके समक्ष विभाग की उनके प्रति प्रतिबद्धता तथा सेवा संकल्प की प्रतिज्ञा प्रशासन की ओर से दर्शाई गई।
    इस आयोजन को वरिष्ठ नागरिकों की इच्छानुरूप एक रंगारंग आयोजन के रूप में मनाया गया जिसमें न केवल उनकी प्रतिभा को दर्शाया गया बल्कि समाज में नैतिकता पतन, नशे का व्यसन आदि मुद्दों पर भी प्रशासन व विभाग सम्बन्धी भूमिका बारे भी उनसे राय ली गई। क्षेत्र के प्रबुद्ध वरिष्ठ नागरिकों द्वारा इस प्रकार के आयोजन की पहल की सराहना की गई।
    इस अवसर पर प्रोफेसर अमर सिंह चौहान, प्रोफेसर सुरेश जोशी, असलम खान, पुष्पा बेदी, अर्चना सैनी सहित अन्य प्रबुद्ध वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.