Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पुलिस भर्ती रोस्टर के विरोध में सड़कों पर देवभूमि स्वर्ण मोर्चा ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
    हिमाचल प्रदेश

    पुलिस भर्ती रोस्टर के विरोध में सड़कों पर देवभूमि स्वर्ण मोर्चा ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

    By Himachal VartaSeptember 21, 2021
    Facebook WhatsApp

    जिला मुख्यालय नाहन में निकाली रोष रैली, सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे संगठन से जुड़े लोग

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर जारी हुए रोस्टर से खफा देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि सवर्ण मोर्चा के सैकड़ों लोगों ने आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में रैली निकालकर अपना रोष प्रकट किया।

    प्रदेश स्तरीय आह्वान पर दोनों ही संगठनों से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर में एक विरोध रैली निकाली और उसके बाद एडीसी सिरमौर के जरिए मुख्यमंत्री व राज्यपाल को मांग पत्र भेजें।

    मीडिया से बात करते हुए देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश सलाहकार रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस भर्ती को लेकर जो रोस्टर जारी किया गया है उसमें कई अनियमितताएं है और सिर्फ विशेष वर्ग के लोगों को इसमें छूट दी जा रही है।

    उन्होंने कहा कि सरकार को सौंपे जा रहे ज्ञापन के जरिए मांग की जा रही है कि सामान्य वर्ग से जुड़े युवाओं के भविष्य को लेकर भी सरकार गंभीर रहे। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से देखने को मिल रहा है कि स्वर्ण समाज से जुड़े लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है मगर पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    एक सवाल के जवाब में संगठन के मुख्य सलाहकार ने कहा कि सवर्ण समाज से जुड़ी मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं रही तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर विरोध किया जाएगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में स्वर्ण समाज से जुड़े लोग इस पार्टी का साथ दें कि आने वाले समय में तय किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.