नाहन (हिमाचलवार्ता)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में (1)एचपी (I) कंपनी एनसीसी नाहन के लिए 2021-22 सत्र के लिए नए कैडिट्स की भर्ती आयोजित की गई।
इस अवसर पर सीओ जेएस चीमा , सूबेदार नरेन्द्र कुमार , हवलदार बलजीत सिंह तथा सीटीओ डॉ. सोमदत्त शर्मा उपस्थित रहे। इस भर्ती में भाग लेने वाले सभी आवेदक देश भक्ति के भाव से भरे हुवे थे।
।
सभी देश की सेवा करना चाहते है। परंतु एनसीसी अधिकारी के द्वारा साक्षात्कार के पश्चात 50 आवेदक में से योग्यतम छात्रों को चुना गया।
जे एस चीमा ने साक्षात्कार में चयनित छात्रों को एनसीसी से व्यक्तित्व निर्माण तथा कैरियर में होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।