Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा साहिब के केदारपुर में यमुना किनारे हाथी की करंट लगने से मौत
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा साहिब के केदारपुर में यमुना किनारे हाथी की करंट लगने से मौत

    By Himachal VartaSeptember 22, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर बहने वाली यमुना नदी किनारे केदारपुर में एक हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि बिजली लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है।

    सूचना मिलने पर डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश और आरओ पांवटा सुप्रभात ठाकुर वन्य टीम सहित मौके पर पहुंचे। उत्तराखंड के देहरादून वन्य विभाग टीम को भी इस बारे में सूचित किया गया है।

    पांवटा पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन खंड अधिकारी पांवटा साहिब सुमंत कुमार ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि सोमवार रात लगभग 11 बजे महेंद्र सिंह पुत्र राम प्रकाश निवासी हीरपुर पांवटा पोल्ट्री मालिक ने रामपुर वैली प्रभारी वन रक्षक संदीप कुमार को फोन पर सूचना दी कि यमुना नदी किनारे स्थित केदारपुर क्रेशर के समीप बिजली की तार से करंट लगने के कारण एक हाथी खेतों में मृत पड़ा है।

    बिजली की तार हाथी के मुंह में चबाई पाई गई हैं। लिहाजा, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पाया गया कि हाथी के मुंह में दोनों दांत मौजूद थे।

    लकड़ी के पोल से बिजली की सर्विस वायर पोल्ट्री फार्म को खेतों से जा रही थी। इसी सर्विस वायर के टुकड़े हाथी के मुंह में मौजूद हैं।

    हाथी की मौत सर्विस वायर से करंट लगने से मानी जा रही है।  सूचना मिलने पर डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश, आरओ सुप्रभात ठाकुर और पुलिस जांच टीम भी मौके पर पहुंची। उत्तराखंड के देहरादून वन्य विभाग टीम को भी सूचित कर दिया।

    स्थानीय पशुपालन विभाग टीम ने मंगलवार को मृतक हाथी का पोस्टमार्टम किया। इसके सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।इससे हाथी की मौत की वास्तविकता का पता चल सके। बता दें कि हाथी वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत शैड्यल एक का एक प्राणी है।

    मृत हाथी के संदर्भ में मौके की जांच की जानी आवश्यक है ताकि पता चल सके कि हाथी की मृत्यु किसी की लापरवाही से तो नहीं हुई है।

    डीएसपी बीर बहादुर ने पुष्टि की है। वन खंड अधिकारी की शिकायत पर आईपीसी की धारा-429 और वन्य अधिनियम की धारा-51 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.